शनिवार, 21 जनवरी 2012

सरस्वती योजना की सायकल कबाड़ी के पास


कांकेर  - केशकाल से अवैध रूप से रायपुर ले जा रहे एक ट्रक कबाड़ के साथ कबाड़ी को मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कबाड़ में भारी मात्रा में सरस्वती योजना की सायकल भी शामिल है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार केशकाल निवासी मोहम्मद अमीन का अवैध कबाड़ लेकर शुक्रवार को दोपहर रायपुर ले जाते हुए  कांकेर   कोतवाली पुलिस ने ड्राइवर करीम भाई ३६ वर्ष हेल्पर प्रकाश राव ३५ सहित मालिक मोहम्मद आमीन को गिरफ्तार कर लिया। छान- बीन में पुलिस ने उक्त कबाड़ को अवैध पाया है।

0 टिप्पणियाँ: