बृहस्पतिवार, 15 दिसम्बर 2011

फर्जी ईनामी ई-मेल से ठगी


 कांकेर पुलिस अधिक्षक राहुल भगत ने जिले के नागरिकों को फर्जी ईनामी ई-मेल से बचने के लिए सचेत किया है।
श्री भगत के अनुसार अगर इस तरह के ईमेल या फोन कॉल पर उनसे बताये अनुसार आप कोई भी कदम उठाते है तो यह निश्चित है ही आप ठगी का शिकार हो रहे है। इसी तरह का एक मामला कंाकेर पुलिस द्वारा उजागर किया गया है।  कांकेर के श्रीराम हॉस्पिटल में लेब टेक्रीशियन के पद पर कार्यरत अजीत मधु को उनके ईमेल आईडी पर मेल प्राप्त हुआ कि उन्हे मिलियन पाउण्ड जीबीपी ईनाम प्राप्त होने की बात कीह गई थी ईनाम प्राप्त करने के लिए एक फार्म भरकर भेजने के लिए कहा गया था, जिसे उनके द्वारा अपनी स्वयं की ईमेल आईडी पर फार्म भरकर भेजा था। उसके बाद मेल पर ही यह जानकारी प्राप्त हुई की एक मिलियन पाउण्ड की राशि ईनाम को पार्सल के द्वारा भेजा जायेगा, पुन: +४४७०१००३४८२७ से फोन आया कि आपकी राशि ईनाम की राशि को पार्सल के द्वारा भेजा जा चुका है।, इसके बाद फिर ०९९११४९०३७३ फोन से अजीत मधु यह बताया गया कि आपके पार्सल को छोडऩे के लिए कस्टम ड्यूटी १८७००रूपये एक बैंक खाता क्रमाक में जमा करने के लिए कहा गया जो कि उनके द्वारा जमा कर दिया गया। फिर अलग- अलग तीन खतो में क्रमश: २९३२०रूपये ,२००००रूपये, ३०००० रूपये कुल ९८०२० रूपये जमा करवाये गये तद्उपरान्त पुन: +४४७०१००३४८२७ से फोन आया कि आपका पैसा ट्रॉसफर करने के लिए सीओटी कोट चाहिए उसके लिए ३१०००० रूपये की व्यवस्था करने कहा गया एंव कन्फरमेशन के लिए मेल का पासवर्ड, ड्राईविंग लायसेंस एंव निजी बैक खाता क्रंमाक मांग की गईएंव उनके द्वारा बार-बार ३१०००० रूपये की मांग पर अजीत मधु को शंका हुआ कि कहीं उन्हे धोखा तो नही दिया जा रहा है और फिर उन्होने इस आशय की सूचना कंाकेर पुलिस को दिया। कांकेर क्राईम ब्रांच के द्वारा इसकी जांच की गई जांच पर आज्ञात हुआ कि अजीत मधु ने जिस खाता क्रमांक में पैसा जमा करवाया है। वो समस्त बैंक खाते मणिपुर इम्फाल के है। एंव इन खातो में जमा की गई रकम का आहरण एटीएम के जरिये दिल्ली के विभिन्न एटीएम बूत से किया गया है। जिसके संदर्भ में कांकेर पुलिस द्वारा इम्फाल मणिपुर पुलिस को इस घटना से अवगत कराया जाकर जा कर जांच की जा रही है।

0 टिप्पणियाँ: